फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Dibai resident constable injured in Kanpur encounter, family worried

कानपुर मुठभेड़ में घायल डिबाई का लाल, परिजन परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Dibai resident constable injured in Kanpur encounter, family worried
डिबाई। कानपुर देहात के थानाक्षेत्र बिठूर के गांव बिकरू में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मियों में एक सिपाही बुलंदशहर के डिबाई का रहने वाला है। सिपाही 2019 बैच का भर्ती है। पहली पोस्टिंग उसे कानपुर देहात के थाना बिठूर में मिली। सिपाही पिछले छह माह से इसी थाने पर तैनात था। सिपाही को एक गोली जांघ में लगी तो दूसरी बाजू में लगी है। बावजूद इसके सिपाही बदमाशों से लगातार मुठभेड़ करता रहा। दरअसल, डिबाई के मोहल्ला शेखमचिस्ती निवासी अशोक कश्यप किसान है और खेतीबाड़ी कर ही अपना  व परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटी है। तीनों बेटी पढ़ाई कर रही है। बड़ा बेटा राहुल भी ग्रेजुएशन करने के बाद खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाता है। राहुल से छोटा भाई 23 वर्षीय अजय कुमार कश्यप 14 मई 2019 को पुलिस में भर्ती हो गया था। इससे पहले अजय कुमार एक कोचिंग सेंटर डिबाई में ही चलाता था। इस कोचिंग सेंटर में पढऩे वाले पांच और युवक 2019 में पुलिस में भर्ती हुए थे। भर्ती होने के बाद कोचिंग सेंटर को बड़ा भाई राहुल कश्यप देख रहा था। बृहस्पतिवार देर रात ही पिता अशोक कुमार के पास फोन आया कि अजय एक मुठभेड़ में घायल हो गया है। हाल ही में धूमधाम से मना था जन्मदिन सिपाही अजय के भाई राहुल ने बताया कि 19 जून को अजय का जन्मदिन था। इसलिए वह 17 जून को छुट्टी आया था। 23 जून को वापस चला गया था। अजय ने बड़ी धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया था। सिपाही अजय ने भर्ती के दौरान जिले में 16वां स्थान पाया था। फोन पर की परिजनों से बातचीत घायल अजय कुमार ने बड़े भाई राहुल को अस्पताल से ही अपने मोबाइल फोन से सुबह सात बजे कॉल की थी। इस दौरान उसने अपने साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी देकर अपनी हालत सही बताते हुये परिजनों से कानपुर न आने की बात भी कही। इसके बाद उसने अपने पिता अशोक कुमार व मां माला देवी से बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed