फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar covid-19 26 new cases of corona infection, eight recovered

26 मिले कोरोना संक्रमण के नए केस, आठ हुए ठीक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar covid-19 26 new cases of corona infection, eight recovered
माई सिटी रिपोर्टर बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले फिलहाल थमते नजर नहीं आ रहे हैं। रोजाना दहाई की संख्या में मरीज मिलने से प्रशासनिक अमले में भी बेचैनी देखी जा सकती है। वहीं, मरीजों की संख्या में वृद्धि का एक बड़ा कारण शोसल डिस्टेंस को मेंटेन नहीं करना भी है। बृहस्पतिवार को जनपद में 26 लोगों की रिपोर्ट कारोनो पॉजीटिव आई है। इसके अलावा आठ लोग विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अनलाक के दूसरे चरण में भी कोरोना संक्रमण के केस जनपद में धड़ल्ले से मिल रहे हैं। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमण के 850 केस मिल चुके हैं। इसमें से 565 लोग ठीक होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। जबकि, 261 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं, अब तक 24 लोगों की मौैत हो गई है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में अनूपशहर में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें मोहल्ला पुस्तमंडी व मोहल्ला मीरा निवासी दो किराना दुकानदार, मोहल्ला नेहरूगंज निवासी चाय विक्रेता, मोहल्ला पवित्रपुरी निवासी प्रसाद व फल विक्रेता और गांव तोरई निवासी युवक समेत चार अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। गांव तोरई निवासी युवक एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित कर क्वारंटीन कराया जाएगा। इन इलाकों को सेनेटाइज कराकर सील किया जा रहा है। बुलंदशहर नगर क्षेत्र में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें तीन बीसा कालोनी, एक आवास विकास, एक यमुनापुरम और एक मरीज आरके पुरम का निवासी है। ऊंचागांव में चार लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि एंटीजन किट से हुई रैपिड जांच में गांव गजरौला में एक गांव बभनौरा में तीन लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। चारों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव गजरौला को रेड जोन घोषित करते हुए बैरीकेडिंग भी करा दी गई है। वहीं, खुर्जा में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसमें डोरी मोहल्ला निवासी एक आशा वर्कर का पति कोरोना पॉजीटिव आया है। बताया जा रहा है कि उसकी परचून की दुकान है। इसके अलावा अहीरपाड़ा में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। शिकारपुर में रैपिड टेस्ट में मोहल्ला नयागंज निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। औरंगाबाद के मोहल्ला सइदगढ़ी निवासी एक कार चालक कोरोना संक्रमित निकला है। नगर पंचायत के चेयरमैन अख्तर मेवाती और ईओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि मोहल्ले को सील कर दिया गया है। उसके भाई की दुकान को बंद करा दिया गया है। अगौता में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, एक केस मेरठ से ट्रांसफर होकर बुलंदशहर में जुड़ा है। सिकंदराबाद में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसमें फरीदपुर गांव निवासी पूर्व में संक्रमित आए परिजनों के संपर्क में आने पर एक युवक और गांगरौल निवासी ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आठ लोगों को मिली अस्पताल से छुट्टी बृहस्पतिवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से जिलें के आठ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होने वाले लोगों में चार खुर्जा, तीन डिबाई और एक करीमपुर गांव निवासी व्यक्ति है। कोट जनपद भर में अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को २६ मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू करा दिया गया है। आज आठ मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया है। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed