फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar anoopshahar A young man lost his life due to a conflict with his wife

पत्नी से अनबन के  चलते युवक ने फंदे लटककर दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar anoopshahar A young man lost his life due to a conflict with his wife
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपवास के जंगल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इस दौरान युवक के पास से पुलिस ने चेक पर लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें सामने आ रहा है कि पत्नी के साथ अनबन होने के चलते मृतक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। इस दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त नरसीपाल (३०) पुत्र  रामसरन निवासी गांव करीरा थाना शिकारपुर के रूप में हुई। मृतक की जेब से एक चेक के पीछे लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट पर मिले मोबाइल नंबर पर मृतक की बहन बबली को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की है। एक बैंक के चेक पर लिखे सुसाइड नोट पर मृतक नरसीपाल ने अपनी पत्नी नीलम को लिखा है कि नीलम तूने तुझसे रिश्ता तोड़ दिया, मंै दुनिया छोड़ दिया छोड़ रहा हूं। नीलम तुझे कभी भी परेशान नहीं करूंगा तू चाहे दूसरी शादी कर लेना, खुश रहना। उसने मां को भी लिखा मां तुम्हें मंूग की दाल की बड़ी नहीं ला पाया, अगले जन्म में लेके आऊंगा। दीदी मां का ध्यान रखना। अंतिम इच्छा बेटा कार्तिक से मुखाग्रि दिये जाने की है। बहन बबली ने बताया कि नरसीपाल गांव में कंप्यूटर व मोबाइल की दुकान करता था। उसकी करीब सवा साल पहले शादी हुई थी। जिससे  करीब एक चार माह का बालक कार्तिक है। पत्नी से चल रही अनबन व उसे व परिवार को मिल रही धमकियों से परेशान था। सोमवार को बैंक से पैसा निकालने के लिये गांव से शिकारपुर आया था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा जिस पर मंगलवार सुबह परिजनों ने शिकारपुर पुलिस को अवगत कराया तथा तलाश रहे थे। इसी दौरान अनूपशहर पुलिस ने परिजनों को युवक के शव के पेड़ पर लटके होने की सूचना दी थी। गांव रूपवास के जंगल में युवक कैसे पहुंचा और उसने रूपवास को अपनी मौत के लिये क्यों चुना यह जांच का विषय है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर फोरेसिंक टीम के पहुचने के बाद शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बहन बबली की तहरीर पर इत्तफाकिया दर्ज कर पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed