फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshaha post office officer declared his employee,fir Lodge

उप डाकपाल ने बिना जांच कर्मियों को बताया कोरोना पीड़ित, मचा हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
bulandshaha post office officer declared his employee,fir Lodge
गांव सैदपुर में गत सात मार्च को उप डाकपाल अजीत कुमार वर्मा ने परतापुर निवासी डाक कर्मी नसीम अली (58) को नजला-खंासी के चलते बगैर जांच के ही कोरोना सिद्ध कर दिया। साथ ही उपडाक घर पर नोटिस चस्पा कर डाक घर बंद कर दिया। इसके बाद डाककर्मी नसीम अली को सीएचसी में लाया गया वहां जांच में कोरोना की पुष्टी न होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन, जिला अस्पताल में भी डाककर्मी को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, उप डाकपाल की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में एसडीएम व सीओ स्याना ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो मामला फर्जी निकलकर सामने आया था। एसडीएम स्याना सुभाष सिंह ने बताया कि उप डाकपाल अजीत कुमार वर्मा के खिलाफ समाज में झूठी भ्रामक सूचना फैलाने तथा सरकारी कार्य बंद करने आदि धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed