फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Building construction firm's clerk beaten up, accused of stopping work

Ghaziabad News: भवन निर्माण फर्म के मुंशी को पीटा, काम बंद कराने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Building construction firm's clerk beaten up, accused of stopping work
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड एक स्थित प्लॉट संख्या 177 पर कराए जा रहे अवंतिका बिल्डकॉन फर्म का निर्माण कार्य लोगों ने रुकवा दिया। आरोपियों ने फर्म के मुंशी नवीन शर्मा पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मामला 17 अप्रैल का है, पुलिस ने गौरव सिंह और देवेंद्र सिंह के खिलाफ 24 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित नवीन शर्मा ने बताया कि वह अवंतिका बिल्डकॉन फर्म में मुंशी हैं। 17 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह प्लॉट पर निर्माण करा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस के गौरव सिंह और देवेंद्र सिंह उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने श्रमिकों को भी भगा दिया और पिलर भी तोड़ डाला। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित ने वीडियो साक्ष्य पुलिस को दिए हैं और उनकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed