फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother killed by stabbing him with knife in property dispute

Ghaziabad News: संपत्ति विवाद में भाई ने चाकू से वार कर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Brother killed by stabbing him with knife in property dispute
गाजियाबाद। नंदग्राम के हिंडन विहार में बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे संपत्ति के विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। सुंदर उर्फ गुलजार ने अपने बड़े भाई हाजी मूसा (55) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। मौके पर एहसान ने पहुंचकर सुंदर से चाकू छीना। इसके बाद सुंदर मौके से भाग गया। उस समय हाजी मूसा भैंस का दूध निकाल रहे थे। पीछे से सुंदर ने आकर उनके गले पर चाकू कर गिरा दिया और फिर छाती व पेट में चाकू से वार किए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाजी मूसा के पांच भाई हैं। इदरीश, बिल्लू, शेरू, सुंदर उर्फ गुलजार और एहसान। मूसा दूसरे नंबर के थे। मूसा और सुंदर का भैंसों को खरीद-फरोख्त का कारोबार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूसा की पैतृक संपत्ति सैदपुर में है, जिसको लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह भी इनके बीच झगड़़ा हुआ। शाम करीब साढ़े पांच बजे मूसा भैंस का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान सुंदर ने पीछे से आकर उनकी गर्दन पर वार कर दिया। मूसा के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




नेता के नाम से मशहूर थे हाजी मूसा
परिवार व आसपास के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहां परिजनों ने बताया कि हाजी मूसा को नेताजी कहते थे। उन्होंने परिवार को संभाल रखा था। लेकिन सुंदर ने परिवार बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसा के ऊपर बैठकर किए वार
एहसान बताया कि शोर सुनकर वह मौके पर गए तो सुंदर मूसा के ऊपर बैठा हुआ था और चाकू से वार कर रहा था। वह पास में गए तो सुंदर ने उन्हें भी चाकू घोंपने की धमकी दी। किसी तरह उन्होंने उसके हाथ से चाकू छीना। तो वह धमकी देकर भाग गया। तब तक मूसा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed