फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother accused of attempting to rape a teenage girl, arrested

Ghaziabad News: भाई पर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Brother accused of attempting to rape a teenage girl, arrested
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी में 14 वर्षीय बहन से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना 17 जुलाई की रात दो बजे की है। किशोरी के शोर मचाने पर माता-पिता ने पहुंचकर उसे बचाया। आरोपी माता-पिता को धक्का देकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पिता ने बेटे के खिलाफ बीएनएस के तहत आपराधिक बल की धारा-74, दुष्कर्म करने के लिए दबाव बनाने की धारा-76 और पॉक्सो एक्ट-7 व 8 में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है जबकि 25 वर्षीय बेटा कुछ काम नहीं करता है। 17 जुलाई की रात में दंपती खाना खाने के बाद घर में बनेे बरामदे में सो रहे थे। उसके अंदर बने कमरे में बेटी और बेटा सो रहे थे। रात दो बजे के करीब उन्हें बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पत्नी को उठाया और तुरंत दोनों कमरे में गए देखा कि बेटा अपनी छोटी बहन से जबरदस्ती कर रहा था। दंपती ने तुरंत बेटे को मारकर दूर हटाया और बेटी को उसके चंगुल से बचाया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। वह पहले भी छेड़छाड़ और पिता पर हमले के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed