फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bread supplier dies in collision between car and moped in Ghaziabad

Ghaziabad: कार और मोपेड की टक्कर में ब्रेड सप्लायर की मौत, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भागा

Mon, 17 Feb 2025 07:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Feb 2025 07:14 PM IST
सार

युवक सोमवार सुबह अपनी मोपेड पर मयूरविहार में दुकानों पर ब्रेड सप्लाई करके मयूरविहार से रेलवे लाइन के साथ बनी रोड पर आकाश नगर इन्द्रगढ़ी की ओर जा रहे थे, तभी इन्द्रगढ़ी की ओर से आई एक किआ कार ने सामने से मोपेड में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bread supplier dies in collision between car and moped in Ghaziabad
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत मयूर विहार में कार और मोपेड की टक्कर में ब्रेड सप्लायर की मौत हो गई। टक्कर मारकर चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। घायल ब्रेड सप्लायर को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची कार को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


धर्मेंद्र 35 पुत्र छेदी लाल मूल निवासी हल्दौर मऊ, कटरा गोंडा जो पिछले कई वर्षों से मोपेड पर डासना के आसपास ब्रेड सप्लाई करने का काम करते थे। वह वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत डासना यासीनगढ़ी में गुलाम हुसैन के मकान में किराए पर रहते थे। धर्मेंद्र सोमवार सुबह अपनी मोपेड पर मयूरविहार में दुकानों पर ब्रेड सप्लाई करके मयूरविहार से रेलवे लाइन के साथ बनी रोड पर आकाश नगर इन्द्रगढ़ी की ओर जा रहे थे, तभी इन्द्रगढ़ी की ओर से आई एक किआ कार ने सामने से मोपेड में टक्कर मार दी।, जिससे मोपेड सवार धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गए और मोपेड भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। घायल धर्मेंद्र को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ब्रेड सप्लायर धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी धर्मेंद्र के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed