{"_id":"5756e1804f1c1b091d9c5de9","slug":"bped-and-postponed-exams-mped","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाएं स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाएं स्थगित
- फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू की बीपीएड और एमपीएड कोर्स की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। नए शेड्यूल के तहत अब परीक्षाएं 20 जून से शुरू होंगी। विवि की ओर से परीक्षाएं स्थगित करने का तकनीकी कारण बताया है। एक दिन पहले परीक्षाएं स्थगित होने से कॉलेजों के साथ स्टूडेंट्स को भी परेशान हैं।
विज्ञापन
तमाम कोशिशों के बावजूद सीसीएसयू की परीक्षाओं का शेड्यूल पटरी पर नहीं आ पा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीते सोमवार को एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं भी ठीक पहले स्थगित कर दी है। अब एलएलबी की परीक्षाएं 13 जून से शुरू होंगी।
विज्ञापन
बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाएं स्थगित होने का सीधा असर रिजल्ट पर पड़ेगा। रिजल्ट देरी से आने के अलावा एडमिशन प्रक्रिया में लेट से शुरू होगी। विवि के सहायक प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षाएं स्थगित करने के पीछे तकनीकी कारण है। विवि प्रशासन ने परीक्षा स्थगित कर नई डेट घोषित की है।
विज्ञापन