फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bouncers beat up girls in Indirapuram restaurant brothers who came to save them broke ribs

ये कैसी गुंदागर्दी है: इंदिरापुरम के रेस्तरां में बाउंसरो ने युवतियों को पीटा, बचाने आए भाइयों की तोड़ी पसली

Sat, 15 Jul 2023 11:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 11:15 PM IST
सार

युवती ने बताया कि उसने और उसके साथ आए लोगों ने पुलिस को 25 बार 112 नंबर पर कॉल की। इसके बाद 30 मिनट में पुलिस आई। तब तक बाउंसर भाग चुके थे। 

विज्ञापन
Bouncers beat up girls in Indirapuram restaurant brothers who came to save them broke ribs
इंदिरापुरम के रेस्तरां में बाउंसरो ने युवतियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम के शक्तिखंड-2 स्थित डी-मॉल के टीओडी रेस्तरां व लॉज में शनिवार सुबह करीब चार बजे पांच बाउंसरों ने दिल्ली की तीन युवतियों की पिटाई कर उनके कपड़े फाड़ डाले। उनके भाइयों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर पसली तोड़ डाली। यह घटना गाना बजाने के विवाद पर हुई। 

विज्ञापन

युवतियों का कहना है कि स्टाफ ने उनसे गाने बजाने के लिए 1500 रुपये लिए। जब गाने नहीं बजे तो उन्होंने शिकायत की। इसी पर कहासुनी हो गई। इसी बीच बाउंसरों ने हमला कर दिया। एक युवती ने वसुंधरा सेक्टर-10 निवासी रेस्तरां मालिक रौनक और स्टाफ के खिलाफ पिटाई करने (धारा-323) और जान से मारने की धमकी देने (धारा-506) में केस दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बगैर अनुमति के रात 12 बजे के बाद तक रेस्तरां खोले जाने और उसमें डीजे बजाने का केस भी दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सीलमपुरी से एक युवती अपनी दो रिश्तेदार युवतियों और दो भाइयों के साथ आई थी। उसने ही केस दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि रेस्तरां में टेक्नो नाइट के नाम से शुक्रवार की रात डांस पार्टी की गई थी। वे लोग इसमें आए थे। सुबह चार बजे उनका डांस करने का मन हुआ। उन्होंने स्टाफ से डीजे पर उनकी पसंद के गाने चलाने के लिए अनुरोध किया। 

विज्ञापन

स्टाफ ने कहा कि एक गाने के 500 रुपये लगेंगे। इस पर तीन गानों के 1500 रुपये दे दिए। जब काफी देर तक उनके गाने नहीं बजे तो उन्होंने इसकी शिकायत की। इसी पर स्टाफ बिफर गया और कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी पांच बाउंसर आए और उन्होंने आते ही उनकी पिटाई शुरु कर दी। उन्हें और उनके साथ आईं दोनों युवतियों को बुरी तरह पीटा। वे बचकर भागीं तो उन्हें पीछा कर पकड़ा और कपड़े फाड़ दिए। उनके भाइयों पर हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया।

25 बार कॉल की, 30 मिनट में आई पुलिस
युवती ने बताया कि उसने और उसके साथ आए लोगों ने पुलिस को 25 बार 112 नंबर पर कॉल की। इसके बाद 30 मिनट में पुलिस आई। तब तक बाउंसर भाग चुके थे। रेस्तरां मालिक रौनक और स्टाफ के अन्य लोगों को पुलिस इंदिरापुरम थाने ले गई। आरोप है कि पहले पुलिसवाले केस दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाय समझौता कराने के प्रयास में लगे रहे। बाद में केस दर्ज किया लेकिन धाराएं हल्की बताकर रेस्तरां मालिक को छोड़ दिया।

डीजे को सीज किया
डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेकचंद यादव ने बताया कि रेस्तरां में सुबह तक तेज ध्वनि में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज किया है। युवती की तहरीर पर मारपीट का केस भी दर्ज किया गया है। दो डीजे बॉक्स, एक एम्पलीफायर, पेनड्राइव व अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।

जानकारी नहीं मिली
जिला आबकारी अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि सुबह चार बजे तक रेस्तरां खोला जाना नियम के विरुद्ध है लेकिन शक्तिखंड के इस मामले की अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed