फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Both groups submitted nomination papers, activities intensify

Ghaziabad News: दोनों गुटों ने जमा किए नामांकन पत्र, सरगर्मी तेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Both groups submitted nomination papers, activities intensify
नामांकन पत्र जमा करते सरस्वती ग्रुप के पदाधिकारी।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में रविवार को शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप और श्री सरस्वती ग्रुप के पदाधिकारियों ने नामांकन पत्र जमा किए। दोनों ही गुटों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में एसएसवी पीजी कॉलेज पहुंचे। सोमवार को नामांकन पत्रों पर आपत्ति दर्ज करायी जा सकेगी।

शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, ऑडिटर, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद के साथ ही डिग्री कॉलेज की 8 सदस्य वाली कमेटी, इंटर कॉलेज के पांच सदस्य वाली कमेटी, शिक्षा प्रसार समिति के 27 सदस्य वाली कमेटी के चुनाव को लेकर रविवार को नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन


श्री सरस्वती ग्रुप का पैनल पहले नामांकन पत्र जमा करने पहुंचा। इस पैनल की ओर से शिक्षा प्रसार समिति के आठ पदों वाले कमेटी में आठ, आठ पद वाली डिग्री कॉलेज प्रबंधक समिति में पांच, पांच सदस्य वाली इंटर कॉलेज की समिति के लिए पांच और 27 पद वाली शिक्षा प्रसार समिति कार्यकारिणी के लिए 16 नामांकन पत्र जमा किए गए। उक्त पैनल द्वारा डिग्री कॉलेज वाली प्रबंध समिति और 27 पद वाली कार्यकारिणी के लिए पूरे नामांकन नहीं किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिक्षा प्रसार समिति सेवा गु्रप द्वारा आठ पद वाली शिक्षा प्रसार समिति, आठ सदस्य वाली डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए आठ, पांच सदस्यों वाली इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए पांच और 27 पदों वाली शिक्षा प्रसार समिति कार्यकारिणी के लिए 27 नामांकन पत्र जमा करा गए।

प्रधान पद पर प्रदीप कुमार गुप्ता, उप प्रधान पद पर संजय कुमार अग्रवाल, मंत्री पद पर अमित अग्रवाल छावनी वाले, उपमंत्री पद पर राजेंद्र अग्रवाल रोशे, प्रबंधक पद पर सुनील कुमार अग्रवाल, उप प्रबंधक पद पर अजय कांत गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश गर्ग, ऑडिटर पद पर भारत भूषण गोयल। डिग्री कॉलेज की आठ सदस्य वाली प्रबंध समिति के लिए नरेंद्र कुमार जिंदल, विनोद कुमार गुप्ता, चेतन प्रकाश अग्रवाल, प्रो.आरडी शर्मा, जय भगवान गौतम, अमित रस्तौगी, सुशांत बंसल, प्रदीप कुमार गोयल ने नामांकन पत्र जमा किया। इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए विशाल गुप्ता, विनय केदार राजा, सुशील कुमार मित्तल, विजय गोयल, राजीव कुमार गोयल ने नामांकन पत्र जमा किया।

प्रधान पद पर सुरेश चंद्र संपादक, उप प्रधान पद पर अरुण कुमार गर्ग, मंत्री पद पर लवलीन गुप्ता, उपमंत्री पद पर विशाल आनंद, प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल, उप प्रबंधक पद पर ललित कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार जैन, ऑडिटर पद पर अनिल कुमार गुप्ता ने नामांकन किया। डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए दिनेश कुमार राठी, दिनेश कुमार शर्मा, मुकेश जैन, पवन कुमार गुप्ता, श्रीप्रकाश चंद ने नामांकन किया। इंटर कॉलेज की पांच सदस्य वाली समिति में अग्रवाल अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, विजय गोयल, मोहित कृष्ण, अजय कुमार सिंहल ने नामांकन पत्र जमा किया।


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.नवीनचंद्र ने बताया कि शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर रविवार को दोनों पैनलों द्वारा कुल 82 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। सोमवार को आपत्ति दर्ज कराने का समय रखा गया है। आगामी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed