फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Both buyers and promoters upset in lockdown

लॉकडाउन में बायर्स और प्रमोटर्स दोनों परेशान  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Both buyers and promoters upset in lockdown
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना कॉल में रेरा दिवस पर बड़ा ग्रहण लगा हुआ है। हर वर्ष एक मई को रेरा दिवस मनाया जाता है। जैसे इस लॉकडाउन में भी पंचायत दिवस और अन्य दिवसों को प्रमुख समझ कर उनको मनाया गया था इसी प्रकार रेरा दिवस को भी प्रमुखता दी जाए। पिछले कई वर्षों से होम प्रोमोटर्स और बायर्स परेशान हैं। कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि रेेरा दिवस पर कम से कम होम प्रोमोटर्स और बायर्स की समस्या पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। पंचायत दिवस पर जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी को संबोधित किया उसी प्रकार रेरा दिवस पर भी वह संबोधित करें। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि हालांकि यूपी रेरा के बलविंदर कुमार ने कहा है कि मई के मध्य से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा लेकिन चुनौतियां काफी रहेंगी। मजदूर गांव चले गए हैं और हमें एक तिहाई मजदूरों से ही काम चलाना होगा। प्रोमोटर्स का कहना है कि योजनाओं को पूरा करने के लिए उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया जाए। वहीं होम बायर्स का कहना है कि सरकार ने 25000 करोड़ रुपये सरकार ने रियल एस्टेट सेक्टर को गति देने के लिए दिए थे उसमें बायर्स का भी हिस्सा होना चाहिए। रेरा दिवस पर उनकी मांग है कि एक साल के लिए रियल एस्टेट पर स्टाम्प ड्यूटी समाप्त की जाए। इस दौरान ईएमआई टैक्स पर छूट दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed