फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   border ilakon ka nirikshan karne pahunche dm-ssp

बॉर्डर इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसएसपी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
border ilakon ka nirikshan karne pahunche dm-ssp
बॉर्डर एरिया का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी - फोटो : AMAR UJALA
फोटो समाचार - हॉटस्पॉट एरिया में लिया खाद्य आपूर्ति का जायजा - पैदल राहगीरों व साइकिल सवारों पर रोक के निर्देश ------------------------------------------ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोविड-19 के मद्देनजर बुधवार को डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले की सीमाओं और हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने जहां बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों के आवागमन की स्थिति जांची, वहीं हॉटस्पॉट में खाद्य सामग्री आदि की आपूर्ति का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अफसरों ने पुलिस को पैदल राहगीरों और साइकिल सवारों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।.......... एसएसपी ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर किए गए लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन की नजर नोएडा, दिल्ली और बागपत बार्डर पर है। दूसरे जिलों और राज्य से लोगों की बेवजह आवाजाही पर सख्ती बरती जा रही है। बॉर्डर इलाकों में डीएम-एसएसपी ने हालातों का जायजा लिया। साथ ही हॉटस्पॉट की स्थिति भी जांची गई। हॉटस्पॉट में खाद्य सामग्री के अलावा किसी भी तरह की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगाई गई है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल करने को कहा गया है। एसएसपी ने सभी सीओ व थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर पैदल मार्च करने को कहा है। अनावश्यक रूप से पैदल चलने वाले व्यक्तियों तथा पैदल रिक्शा, साइकिल पर चलने वाले व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाने तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed