{"_id":"57cb1c274f1c1bd53f2cb320","slug":"book-with-mobile-app-seat-in-ac-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप से बुक कराएं एसी बसों में सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप से बुक कराएं एसी बसों में सीट
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : amar ujala
यदि आपको रोडवेज की एसी बसों से घूमने जाना है तो घर बैठे अपनी सीट बुक करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ‘यूपीएसआरटीसी’ एप जारी किया है। इस एप की सहायता से यात्री गाजियाबाद रीजन में चलने वाली एसी बसों के रूट को जानने के साथ अपनी सीट बुक कर सकते हैं।रोडवेज भी ग्राहकों को सहूलियत देने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन
नए जमाने के साथ विभाग ने कदम मिलाते हुए यात्रियों को एसी बसों पर घर बैठे अपनी मनपसंद सीट बुक कराने की सुविधा दी है। विभाग के आरएम पीके बोस ने बताया कि यह एप रीजन की सभी एसी बसों का रूट बताएगा। यात्री को जिस रूट की एसी बस चाहिए, वह उस रूट पर क्लिक करके जान सकता है कि बस में कितनी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
इसके बाद यात्री घर बैठे एप की सहायता से सीट बुक करा सकेंगे। यात्री क्रेडिट व डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग की सहायता से किराया ऑनलाइन देगा। निगम ने एप इसलिए जारी किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को एसी बसों की ओर खींचा जा सके।
विज्ञापन