फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bolero tyre bursts; vehicle goes out of control and rams into an auto-rickshaw; elderly man dies.

Ghaziabad News: बोलेरो का टायर फटा अनियंत्रित होकर ऑटो में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bolero tyre bursts; vehicle goes out of control and rams into an auto-rickshaw; elderly man dies.
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के रामपार्क कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में ऑटो रिक्शा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक किसी की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

लोनी के नाईपुरा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग जयप्रकाश (65) ट्रोनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार को वह ऑटो से ट्रोनिका सिटी जा रहे थे। जब ऑटो राम पार्क कॉलोनी के सामने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही बोलेरो का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। इससे ऑटो चालक इश्तिहार निवासी पावी सादकपुर, सवारी जयप्रकाश, रानी सैनी निवासी इंद्रापुरी कॉलोनी और सायदा निवासी प्रेम नगर कॉलोनी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि चिकित्सकों ने बुजुर्ग जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके परिजन को घटना की जानकारी दी। जबकि अन्य घायलों को दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक शिकायत नहीं आई है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed