Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bold claims, yet breaths stifled amidst smoke and dust

Ghaziabad News: दावों में सख्ती, धुएं और धूल के बीच घुटतीं सांसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bold claims, yet breaths stifled amidst smoke and dust
हवा में घुलता जहर.... शहर के ऊपर दोपहर तीन बजे प्रदूषण की वजह से धुंध की चादर छाई रहीं। फोटो नि
गाजियाबाद। दिवाली से पहले ही जिले की हवा लोगों की सांसों पर भारी पड़ने लगी है। आसमान में छाई धुंध के बीच प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए लागू ग्रैप-1 के नियम धरातल पर बेअसर नजर आ रहे हैं। कहीं खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है तो कहीं सड़कों पर धूल उड़ रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्टरियों की चिमनियों से धुआं निकल रहा है और निर्माण सामग्री खुले में पड़ी है। हैरानी की बात यह कि इन सबके बीच प्रशासन प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई का दावा कर रहा है, लेकिन शहर में जगह-जगह नियमों की अनदेखी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

दशहरा के बाद से जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार बढ़ रहा है। हाल में हुई बारिश के बाद दो दिन हवा ठीक रही थी, लेकिन उसके बाद हालात फिर से बिगड़ने लगे। सोमवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 289 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम, लोनी, संजयनगर और वसुंधरा में हवा सबसे अधिक दमघोंटू रही।
विज्ञापन


कूड़े में आग, धुएं के बीच गुजरने को मजबूर लोग
प्रदूषण के बढ़ते स्तर और दीपावली को देखते हुए इन दिनों जिले में ग्रैप-1 लागू है। इसके तहत खुले में कूड़ा डालने और जलाने पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद सोमवार को नंदग्राम में मुख्य सड़क पर कूड़े में आग लगी मिली। इससे निकलने वाले धुएं के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा था। वहां से निकल रहे अमित सिंह ने बताया कि इस रोड पर अक्सर कूड़ा जलता मिलता है। पहले से खराब हवा के बीच धुएं से होकर गुजरने में सांस लेने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर धूल, चिमनियों से निकलता धुआं
ग्रैप-1 के तहत सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश हैं, ताकि धूल के कण हवा में न फैलें। इसके बावजूद बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर धूल उड़ती मिली। इस क्षेत्र को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा। इसी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों की चिमनियों से धुआं निकलता भी दिखाई दिया।

खुले में निर्माण सामग्री, उड़ रही धूल
ग्रैप-1 के तहत निर्माण सामग्री को खुले में रखने पर भी रोक है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में बैठक कर संबंधित लोगों को हिदायत भी दी गई थी। इसके बावजूद विजयनगर, बागू समेत कई स्थानों पर निर्माण सामग्री खुले में पड़ी मिली। बागू निवासी नीरज कुमार ने बताया कि निर्माण सामग्री से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को परेशानी होती है, लेकिन विवाद के डर से लोग विरोध भी नहीं कर पाते।

अस्पतालों में बढ़े सांस के मरीज, मधुमेह रोगियों को भी खतरा
प्रदूषण के बढ़ते स्तर का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या में करीब 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। एमएमजी अस्पताल में सामान्य दिनों में सांस के करीब 250 मरीज आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 300 तक पहुंच गई है। संयुक्त अस्पताल में पहले 100 से 120 मरीज आते थे, अब करीब 150 मरीज पहुंच रहे हैं। एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया कि खराब हवा का असर सांस के मरीजों के साथ मधुमेह रोगियों पर भी पड़ सकता है। सांस लेने में परेशानी के कारण ऐसे मरीज जल्दी थकते हैं। इससे उनका ब्लड शुगर स्तर ऊपर-नीचे होने का खतरा रहता है। रक्तचाप संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

प्रदूषण से बचाव के लिए बरतें सावधानी
- जरूरी न हो तो खराब हवा में घर से बाहर निकलने से बचें।
- बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनें।
- प्रदूषण अधिक होने के समय सुबह की सैर और खुले में व्यायाम से बचें।
- मौसमी फलों का सेवन करें और पर्याप्त पानी पिएं।
- सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
एडीएम सिटी विकास कश्यप का कहना है कि ग्रैप-1 लागू है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हाल में कुछ फैक्टरियों को सील किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जिले के प्रमुख स्टेशनों में दर्ज एक्यूआई
गोविंदपुरम-112
इंदिरापुरम-299
लोनी-339
न्यू तहसील (लोनी)- 385
वसुंधरा-297
वेद विहार-250
संजयनगर-332
वेव सिटी-296

हवा में घुलता जहर.... शहर के ऊपर दोपहर तीन बजे प्रदूषण की वजह से धुंध की चादर छाई रहीं। फोटो नि

हवा में घुलता जहर.... शहर के ऊपर दोपहर तीन बजे प्रदूषण की वजह से धुंध की चादर छाई रहीं। फोटो नि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed