फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of young woman found hanging in suspicious circumstances.

Ghaziabad News: संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Body of young woman found hanging in suspicious circumstances.
खोड़ा। थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक युवती का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को युवती की सहेली ने घटना की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मूलरूप से जालौन के रामनगर निवासी बच्चू गोयल की बेटी दीक्षा गोयल (22) खोड़ा के अनिल विहार में अपनी सहेली के साथ किराये पर रहती थी। जबकि सहेली नोएडा सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करती थीं। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह ऑफिस से लौटीं तो कमरे का गेट नहीं खुला। खिड़की से देखा तो दीक्षा फंदे पर लटकी हुई थी। उसने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसे उतारा। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीक्षा की एक युवक से बात होती थी। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed