फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of unidentified person found; police working on identification

Ghaziabad News: अज्ञात का शव मिला, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Body of unidentified person found; police working on identification
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में भरे पानी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में डूबा हुआ था और उससे दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही, मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्तूबर को विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक के निवासियों ने पीआरवी को सूचना दी कि गली में स्थित खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है और उससे दुर्गंध आ रही है। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही शालीमार गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शुरुआती आशंका थी कि शव का सिर नहीं है, लेकिन बाहर निकालने पर सिर सहित पूरा शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed