{"_id":"6abb90389334100fa40d7525","slug":"body-of-lab-attendant-missing-for-eight-days-found-in-sugarcane-field-in-modinagar-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला सड़ा-गला शव; आठ दिन से लापता था लैब अटेंडेंट, लाश मिलने से मचा हड़कंप; परिजनों को हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला सड़ा-गला शव; आठ दिन से लापता था लैब अटेंडेंट, लाश मिलने से मचा हड़कंप; परिजनों को हत्या की आशंका
Tue, 29 Sep 2026 03:47 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:47 PM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर में आठ दिन से लापता लैब अटेंडेंट का शव ईंख के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लैब अटेंडेंट का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के गांव बखरवा में आठ दिन पूर्व लापता हुए लैब अटेंडेंट पवन शर्मा का शव मंगलवार को ईंख के खेत में बरामद हुआ है। परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गांव बखरवा निवासी पवन शर्मा नगर के डॉ.केएन मोदी फांउडेशन के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में रसायन विभाग में लैब अटेंडेंट थे । पुत्र तुषार के अनुसार बीती 21 सितंबर को सुबह करीब 8.30 बजे पवन शर्मा को इंस्टीट्यूट जाने के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर छोड़ा था, मगर पवन शर्मा शाम को घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
परिजनों ने पवन को कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने पवन को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा था। तुषार ने मोदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर गांव के जंगल में ईख के खेत में एक सड़ा गला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में की। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है और उसे जानवरों ने खा रखा है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं।