फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of company helper found hanging in room in Bhowapur

Ghaziabad News: भोवापुर में कमरे में लटका मिला कंपनी के हेल्पर का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Body of company helper found hanging in room in Bhowapur
कौशांबी। भोवापुर में शनिवार रात 24 साल के युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि युवक एक महिला के साथ किराए के कमरे में रहता था। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ का रहने वाला 24 वर्षीय पवन एक कंपनी में हेल्पर का काम करता था। वह भोवापुर गांव में पिछले आठ महीने से एक महिला के साथ किराये के कमरे में रहता था। महिला के अपने पति से दो बच्चे भी हैं। हालांकि वह पति से विवाद के बाद अलग रहती है। कुछ महीनों पहले पवन की महिला से मुलाकात हुई थी। पुलिस का कहना है कि रात एक बजे महिला कमरे पर लौटी तो गेट खोलते ही उसके होश उड़़ गए। पंखे से पवन लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पवन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जांच में आया कि महिला और पवन की कहासुनी होती रहती थी। परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed