फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of Coaching Center Operator Found Hanging

Ghaziabad News: कोचिंग संचालक का शव फंदे पर लटका मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Body of Coaching Center Operator Found Hanging
लोनी। गोविंद टाउन कॉलोनी में शुक्रवार को कोचिंग संचालक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान बिहार के बक्सर जनपद के अरक गांव निवासी ओंकार के रूप में हुई है। वह मकान की पहली मंजिल पर रहते थे और भूमि तल पर बच्चों के लिए कोचिंग चलाते थे। बिहार में परिजन को घटना की सूचना दे दी है और वह लोनी के लिए चल दिए हैं। शव दो से तीन दिन पुराना है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बार्डर थानाक्षेत्र स्थित गोविंद टाउन कॉलोनी में रमा शंकर के मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ओंकार (23) अकेले रहते थे। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर वह कोचिंग चलाते थे। शुक्रवार सुबह मकान मालिक का बेटा ओंकार से किराया लेने पहुंचे तो देखा कि कोचिंग सेंटर बंद था। वह मकान की पहली मंजिल पर पहुंचे तो कमरे से बदबू महसूस हुई। युवक ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मकान मालिक के बेटे ने कमरे में विंडो से देखा तो ओंकार फंदे पर झूल रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन एसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ओंकार के के पिता रामदुलार प्रसाद और भाई राजेश बिहार से लोनी के लिए चल दिए हैं। अभी युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed