फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   body of a youth missing for four days was found inside a water tank

Ghaziabad Crime: चार दिन से लापता युवक का शव पानी की टंकी के अंदर मिला, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Apr 2025 10:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Apr 2025 10:17 AM IST
विज्ञापन
body of a youth missing for four days was found inside a water tank
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के उत्तरांचल विहार सोसायटी कॉलोनी में रहने वाला सत्यम उर्फ पिंटू का शव घर से कुछ दूरी पर पानी के प्लांट की टंकी के अंदर शुक्रवार सुबह मिला। सत्यम 31 तारीख की रात से लापता था। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर एकत्रित हुए। पुलिस ने शव को पानी की टंकी तोड़कर बाहर निकाल। 

विज्ञापन


सत्यम उर्फ़ पिंटू पुत्र ओमवीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी सी 165 उत्तरांचल विहार सोसायटी बेहटा हाजीपुर में रहता था। पुलिस के मुताबिक सत्यम 31 मार्च रात 10 बजे घर से लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह सत्यम का शव घर से कुछ दूरी पर पानी के प्लाट की पानी की टंकी के अंदर मिला। परिजनों ने हत्या कर शव पानी की टंकी के अंदर छुपाने की बात कही है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने एक दोस्त के साथ घर से गया था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सत्यम का शव मिलने पर परिवार के लोग मौके पर एकत्रित हुए। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed