फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of a young man found hanging in a room

Ghaziabad News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging in a room
साहिबाबाद। शहीद नगर में किराये के कमरे में 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था और गाजियाबाद में निर्माण स्थलों पर मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विजय शाहजहांपुर जिले के कलान खुर्द गांव का निवासी था। वह करीब एक महीने पहले रोजगार की तलाश में गाजियाबाद आया था। यहां वह शहीद नगर में दो अन्य साथियों के साथ किराये के कमरे में रहता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे विजय के साथी काम से लौटे। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। इस दौरान विजय का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। विजय के माता-पिता गाजियाबाद पहुंचे, पर उन्हें यह कदम उठाने का कारण समझ नहीं आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed