फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   body of a teenager was rotting in filth in a closed room his mother and sister thought he was alive in Ghaziab

UP: बंद कमरे में गंदगी में सड़ रही थी किशोर की लाश... मां-बहन समझती रहीं जिंदा; तेजस को देख हंस रही थीं दोनों

Mon, 22 Jul 2024 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jul 2024 09:11 AM IST
सार

गाजियाबाद के चंदरनगर में रविवार को एक फ्लैट में फर्श पर गंदगी और कूड़े में  किशोर का सड़ा हुआ शव मिला। फ्लैट में शव के साथ मां और बहन भी थीं, वो उसे जिंदा समझ रही थीं।

विज्ञापन
body of a teenager was rotting in filth in a closed room his mother and sister thought he was alive in Ghaziab
बंद फ्लैट में मिली किशोरी की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के सूर्यनगर रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के चंदरनगर में रविवार सुबह फ्लैट में फर्श पर गंदगी और कूड़े में तेजस (14) का तीन दिन पुराना सड़ा शव मिला। हैरत की बात है कि मां कोमल और बहन काव्या दोनों तेजस को जिंदा समझकर उसके साथ ही रह रहीं थीं। फ्लैट से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने तेजस के मामा को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। बाद में दरवाजा तुड़वाकर शव को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कमरे में अंधेरा और गंदगी ज्यादा होने से वहां रुकना मुश्किल हो रहा था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चंदरनगर में कोमल पत्नी अमित जैन, बेटा तेजस (14) और बेटी काव्या (22) के साथ रहती हैं। पति की करीब 11 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से तीनों मानसिक रूप से बीमार रहने लगे। सुबह साढ़े दस बजे करीब दिल्ली चावड़ी बाजार निवासी प्रशांत जैन ने सूचना दी कि चंदरनगर में उनकी बहन कोमल के फ्लैट से बदबू आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रीति सिंह टीम को लेकर फ्लैट पर पहुंचीं। काफी देर तक उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोमल या किसी सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने वेल्डिंग वाले की मदद से दरवाजा काटा और फ्लैट में प्रवेश किया। अंदर घुसते ही पुलिसकर्मियों को गंदगी और बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया।

टीम ने किसी तरह कमरे में फर्श पर कूड़े और गंदगी में पड़े तेजस (14) के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की। वह अर्धनग्न अवस्था में था। वहां चारों तरफ जाले लगे थे और बिजली नहीं जलाने से अंधेरा था। पुलिस ने कोमल और काव्या से काफी देर मौत का कारण जानना चाहा लेकिन दोनों मृत तेजस को देखकर हंस रही थीं। 

 

मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने से पुलिस को मौके पर खास साक्ष्य नहीं मिले। उसके शरीर पर चोट के भी निशान नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि तेजस की मौत तीन दिन पहले हुई थी। दोनों मां और बहन मृतक के साथ कमरे में ही रह रही थीं। मामले की सूचना के बाद कोमल के भाई प्रशांत भी मौके पर पहुंचे गए थे।
 

फरवरी में भाई के लिए नहीं खोला दरवाजा, ऑनलाइन भेजते हैं रुपये
पुलिस जांच में आया कि कोमल, काव्या व तेजस की मानसिक स्थिति इतनी भी ठीक नहीं है कि वह घर में खाना बनाकर खा सकें। फरवरी माह में प्रशांत बहन से मिलने चंदरनगर पहुंचे थे लेकिन काफी देर तक उनके लिए दरवाजा नहीं खोला गया।

इसके बाद वह घर लौट गए। वह बहन का जीवन यापन करने के लिए ऑनलाइन वॉलेट से खाते में महीने में दो बार रुपये भेजते हैं।  स्थिति ठीक होने पर काव्या ही एटीएम से रुपये निकालने जाती है और वह सुधार के दौरान ही दो-तीन दिन में एक-दो बार ऑनलाइन फूड ऑर्डर करती है।

हैरत की बात है कि जब भी डिलीवरी मैन खाना देने आता था तो वह दरवाजा नहीं खोलतीं और पैकेट को दरवाजे के पास रखवा देतीं।  इसके बाद तीनों चुपके से पैकेट उठाकर अंदर ले जाते थे। इतना ही नहीं, पड़ोसियों ने पिछले आठ-नौ महीने से किसी को भी घर में सफाई करते नहीं देखा। ऐसे में वे कूड़े और गंदगी को अंदर ही रखते हैं।

तीनों का इभास अस्पताल से चल रहा उपचार
पुलिस का कहना है कि प्रशांत और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि तेजस कई महीनों से बीमार था। जबकि कोमल और काव्या का भी दिल्ली के इभास अस्पताल से इलाज चल रहा था।

कोमल ने पिछले साल अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा था लेकिन डॉक्टरों ने प्रकिया पूरी करने के लिए कहा था, जिसे तीनों पूरी नहीं कर पाए थे। फिलहाल भाई प्रशांत ने भांजे तेजस का शव पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद घर में साफ-सफाई कराने और बहन व भांजी का अस्पताल से उपचार कराने की बात कही है।

 

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि फ्लैट का दरवाजा तोड़कर किशोर का शव बाहर निकाला गया। अंदर कमरे में काफी गंदगी और बदबू फैली थी। तीनों सदस्यों की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तेजस की मौत का समय और कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed