{"_id":"68b89814435abb23420d206b","slug":"body-of-a-kashmiri-youth-found-under-a-flyover-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-713765-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लाईओवर के नीचे मिला कश्मीरी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लाईओवर के नीचे मिला कश्मीरी युवक का शव
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एमएमजी अस्पताल के सामने जीटी रोड के फ्लाईओवर के नीचे 32 वर्षीय युवक का शव मिला। कश्मीर से एक सप्ताह पूर्व आए युवक ने मृतक की पहचान तारिक अहमद लोन निवासी ग्राम वागुब थाना तारजो जनपद बारामुला कश्मीर के रूप में की है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर शव उसके भाई को सौंप दिया है।
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉलर अब्दुल खालिद ने पीआरवी को सूचना दी कि एमएमजी अस्पताल के सामने एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। खोजबीन करने पर मृतक का बड़ा भाई हिलाल अहमद लोन पुत्र रियाज अहमद लोन निवासी ग्राम वागुब थाना तारजो जनपद बारामुला कश्मीर मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। बताया कि शव उनके छोटे भाई तारिक अहमद लोन का है। बीमारी के चलते वह घर से करीब छह माह पूर्व निकल गया था। एक सप्ताह पूर्व ही उन्हें सूचना मिली कि उनका भाई गाजियाबाद में है और नशे की गिरफ्त में है। तीन दिन पूर्व वह गाजियाबाद पहुंचे और भाई की खोजबीन की। मंगलवार को उनका भाई उन्हें नशे की हालत में गंदे कपड़ों में मिला। उन्होंने छोटे भाई का उपचार कराने और घर चलने को कहा। इस पर उनके भाई ने दो दिन बाद घर लौटने की बात कही थी। नशे का आदी और बीमारी के चलते उनके भाई की मौत हुई है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर शव उसके भाई को सौंप दिया है। गमगीन हिलाल अहमद लोन ने बताया कि भाई को कश्मीर स्थित गांव में ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
बजरिया में अराजक तत्वों का जमावड़ा
आसपास के लोगों ने बताया कि विजयनगर और नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के नजदीक अराजक तत्वों का जमावड़ा है। यहां लोग भांग, सुल्फा और गांजे का नशा करते हैं। नशे के कारोबार से कई लोग जुड़े हैं। कश्मीर ही नहीं अन्य राज्यों के युवा भी यहां नशे के धंधे में लिप्त हैं। ऐसे में कभी भी कोई भी अनहोनी या बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि कश्मीर के युवक की शिनाख्त कर उनके परिजनों को शव सौंप दिया है। जल्द ही रेलवे स्टेशन के अभियान चलाकर ऐसे लोगों का सत्यापन कराया जाएगा।