फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body elected on 20th October for All India Akhara Parishad will be accepted says Mahant Yamuna Puri

प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर बोले श्रीमहंत यमुना पुरी, 20 अक्तूबर को चुनी गई कार्यकारिणी ही मान्य

Tue, 26 Oct 2021 07:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 26 Oct 2021 07:51 PM IST
सार

श्रीमहानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत यमुना पुरी ने श्रीनिरंजनी अखाड़ा मुख्यालय प्रयागराज में चुने गए नए अध्यक्ष को मान्यता देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Body elected on 20th October for All India Akhara Parishad will be accepted says Mahant Yamuna Puri
महंत यमुना पुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई टीम को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। श्रीमहानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत यमुना पुरी ने श्रीनिरंजनी अखाड़ा मुख्यालय प्रयागराज में चुने गए नए अध्यक्ष को मान्यता देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव 20 अक्तूबर को हरिद्वार के कनखल स्थित श्रीमहानिर्वाणी अखाड़ा परिसर में हो चुका है। 
विज्ञापन


श्रीमहानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी अध्यक्ष व निर्मोही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महामंत्री चुने गए। इनके अलावा समस्त संप्रदाय के महात्माओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इधर व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्ध करने के लिए 25 अक्तूबर को नए अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव किया गया है, जो नियम, परंपरा के विपरीत है। पूर्व महामंत्री ने पद पर बने रहने के लिए अखाड़ा परिषद की गरिमा के विपरीत काम किया है। इसके लिए वे अखाड़ों को आपस में लड़वा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महामंत्री पद परिवर्तनशील है। कोई व्यक्ति जीवनभर उस पद पर नहीं रह सकता, लेकिन पूर्व महामंत्री इस पद से हटना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि बहुमत साबित करने के लिए प्रयागराज की बैठक में ऐसे संतों को शामिल किया गया, जिन्हें उनके अखाड़ों ने बहिष्कृत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मल अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह व सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री हैं। पूर्व महामंत्री इनके साथ बैठकर हरिद्वार, प्रयाग, नासिक व उज्जैन में कुंभ की गतिविधियां संचालित करते रहे हैं। अब उन्हीं को नकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed