फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Board will propose to increase the compensation before the GDA

बढ़ा मुआवजा देने से पहले जीडीए बोर्ड में पास होगा प्रस्ताव

Sun, 18 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Board will propose to increase the compensation before the GDA
जीडीए - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट से किसानों के पक्ष में फैसला आने के बाद जीडीए अफसर बढ़ा मुआवजा देने के प्रस्ताव पर बोर्ड से मंजूरी लेंगे। 22 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा अटौर में एक करोड़ की लागत से खेल मैदान बनाने समेत बोर्ड बैठक में कुल 13 प्रस्ताव पेश होंगे।

विज्ञापन


जीडीए अधिकारी बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सोमवार तक इसे फाइनल कर दिया जाएगा। मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के 76 किसान मुआवजा नई भूमि अधिग्रहण पॉलिसी से दिए जाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में चले गए थे। कोर्ट से किसानों के हक में फैसला आया है।
विज्ञापन


हालांकि जीडीए अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश के मुताबिक बढ़ा मुआवजा देने की तैयारी कर जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया है, लेकिन इस पर बोर्ड की मंजूरी लेनी भी जरूरी होगी। जीडीए को करीब एक हजार करोड़ रुपया मुआवजा के रूप में देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने बताया कि यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में प्रस्तुत कर मंजूरी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मंथन होगा। इनमें कई विकास के प्रस्ताव भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed