फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Board started closing three weekly markets in Shalimar Garden, corporation unaware

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में तीन साप्ताहिक बाजार बंद होने के लगे बोर्ड, निगम अनजान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Board started closing three weekly markets in Shalimar Garden, corporation unaware
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन की सड़कों पर बुध, शुक्र और संडे बाजार बंद करने का बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड पर निवेदन नगर निगम लिखा है, मगर इससे नगर निगम अंजान बना है। वहीं, शालीमार गार्डन के लोग जगह-जगह लगे बाजार बंद का बोर्ड सोशल मीडिया पर साझा कर बाजार को बंद न करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। स्थानीय निवासी जय दीक्षित ने बताया कि शालीमार गार्डन के लाखों की आबादी पिछले 25 साल से अधिक समय से इन तीन बाजार पर निर्भर है। शुक्र बाजार डीएलएफ, पप्पू कॉलोनी, संडे बाजार जनकपुरी, वृदांवन गार्डन, राजेंद्र नगर बुध बाजार शालीमार गार्डन, गणेशपुरी सहित कई इलाकों के लोग अपने रोजमर्रा सामान, सब्जी की सस्ते दामों पर खरीदारी करते हैं। ऐसे में जगह-जगह बाजार बंद करने की बोर्ड लगाया गया है। लोगों को कहना है कि अगर बाजार बंद हो गया तो समस्या आ जाएगी। उधर, मोहन नगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि शालीमार गार्डन की सड़कों पर बाजार बंद होने का बोर्ड किसने लगाया इसकी जानकारी नहीं है। संडे बाजार को बंद करने के लिए शिकायत मिली थी। इसके लिए एक पत्र भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed