फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BKU (Bhanu) staged a protest at the Tehsil office demanding sugarcane payments and crop compensation.

Ghaziabad News: गन्ना भुगतान और फसल मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू भानू ने दिया तहसील पर धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
BKU (Bhanu) staged a protest at the Tehsil office demanding sugarcane payments and crop compensation.
मोदीनगर तहसील परिसर में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता। संवाद
मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ना भुगतान, बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा, आवारा पशुओं से निजात और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन


भाकियू (भानू) के प्रदेश महासचिव गौरव त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। गौरव त्यागी ने कहा कि शुगर मिल बंद हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन किसानों का गन्ना भुगतान अब तक नहीं हुआ है। भुगतान में देरी से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि हाल की बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। साथ ही आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित गोशालाओं में भेजा जाए, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें। किसानों ने गांव खुर्मपुर में हो रहे कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed