बचाने आए बेटे को पीटा: भाजयुमो नेता ने तीन साथियों संग की घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, महिला के फाड़े कपड़े
आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे। जब उसके बेटे ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे फोन छीनकर तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के मोहल्ला निवासी पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान भाजयुमो नगर अध्यक्ष रवि लोधी, गिरीश लोधी, पवन लोधी और अरूण सैनी के साथ उसके घर में घुस आए।
आरोपियों ने घर में घुसते ही शिकायत किए जाने का विरोध करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसका शोर सुनकर जब उसका बेटा मौके पर पहुंचा और आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे। जब उसके बेटे ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे फोन छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।