Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP will suffer losses if the community does not get representation in the MLC elections: Premchand Tyagi

एमएलसी चुनाव में समाज को प्रतिनिधित्व न मिला तो भाजपा को होगा नुकसान : प्रेमचन्द त्यागी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP will suffer losses if the community does not get representation in the MLC elections: Premchand Tyagi
मुरादनगर। आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर त्यागी समाज ने भाजपा से समाज के उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की है। त्यागी जागृति समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समाज की उपेक्षा जारी रही तो चुनाव में इसके राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति त्यागी समाज के लोगों में बगावत की शुरुआत हो गई है। त्यागी समाज के लोगों ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी स्नातक एमएलसी के चुनाव में त्यागी समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो त्यागी समाज भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करेगा।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में त्यागी जागृति समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद त्यागी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद त्यागी समाज को राजनीतिक दलों द्वारा अपेक्षित सम्मान और भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी की ओर से समाज को संगठन और जनप्रतिनिधित्व दोनों स्तरों पर नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज हर चुनाव में एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज को उसकी उचित हिस्सेदारी नहीं मिल रही। इससे समाज के लोगों और युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है। प्रेमचंद त्यागी ने कहा कि आगामी एमएलसी चुनाव और विधानसभा चुनाव में समाज अपने हितों को प्राथमिकता देगा। जो राजनीतिक दल समाज के मुद्दों और प्रतिनिधित्व पर गंभीरता से विचार करेगा, त्यागी समाज उसका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि समाज सम्मान और अधिकार के आधार पर निर्णय लेने में विश्वास रखता है। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि यदि राजनीतिक दलों ने समाज की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो युवा वर्ग आगामी चुनावों में अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। बताया कि उत्तर प्रदेश में त्यागी समाज के 5 से 7 प्रतिशत मतदाता हैं। उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी त्यागी समाज की उपेक्षा कर रही है। अनिल त्यागी मकरेना ने कहा कि जाट और गुर्जर के 10-10 विधायक और कई कई मंत्री हैं। जबकि त्यागी समाज का एक विधायक और एक एमएलसी है। अनिल त्यागी का कहना है कि गैर भाजपा सरकारों ने त्यागी समाज को सरकार और संगठन में प्रतिनिधित्व दिया था जबकि भाजपा ने त्यागी समाज को कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया, जिससे त्यागी समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। त्यागी जागृति समिति की मांग है कि यदि आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव में त्यागी समाज के व्यक्ति को भाजपा ने प्रत्याशी नहीं बनाया तो त्यागी समाज खतौली की तरह एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करेगा। अनिल त्यागी, सोमेंद्र त्यागी, शैलेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed