Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP sounds the bugle for the 2027 electoral battle

Ghaziabad News: भाजपा ने फूंका 2027 के चुनावी रण का बिगुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP sounds the bugle for the 2027 electoral battle
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में मंगलवार को साहिबाबाद विधानसभा की मतदाता जोड़ो महाभियान की बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री और प्रभारी अशोक कटारिया ने कार्यकर्ताओं को अभियान का मंत्र दिया। सांसद अतुल गर्ग और केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

** कटारिया ने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन और समावेशी बनाना संगठन की पहली प्राथमिकता है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराएंगे और नाम, विवरण में संशोधन के प्रति जागरूक करेंगे। संगठन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में मताधिकार से वंचित न रहे। अभियान में **पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक जवाबदेही और हर स्तर की भागीदारी होगी। **पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, महानगर पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधायक, पार्षद और महापौर अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। पूवॡ्कर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव की तैयारी केवल मंचों पर नहीं, बूथ और घरों तक पहुंचेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नियमित संपर्क और प्रगति के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज ने किया। मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष और आईटी व सोशल मीडिया संयोजक मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने महाभियान को पूरी सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। **
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed