गाजियाबाद: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डालने के मामले में की शिकायत, कार्रवाई की मांग
यूपी ईस्ट यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शेयर इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक व्यक्ति को भीड़ ने जमकर पीटा। वायरल वीडियो में बताया गया था कि यह लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर हैं, अब विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डालने के मामले में शिकायत की है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि अज्ञात मारपीट से संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर उनसे जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह से फर्जी और मनगढंत है।
उन्होंने कहा कि फर्जी वीडियो के सहारे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कार्य किया गया है। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि यूपी ईस्ट यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से 15 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट की गई थी। वीडियो में लिखा था कि गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जनता ने मनोज तिवारी बना दिया। राहुल गांधी ने इस बात की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी कि भाजपा वालों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। जनता सवाल करेगी और धुलाई भी करेगी'।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी थाने में शिकायत दी है, शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो उनकी नहीं है। मामले में विधायक ने एक यूट्यूब चैनल, एक फेसबुक पेज के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग़ाज़ियाबाद जिले की लोनी विधानसभा के
— UP East Youth Congress (@IYC_UPEast) February 14, 2022
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को जनता ने मनोज तिवारी बना दिया ।
राहुल गांधी जी ने इस बात की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी कि भाजपा वालो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा ,जनता सवाल करेगी और धुलाई भी करेगी
हम इस कृत्य की निंदा करते है। pic.twitter.com/bB0HzhBdYH