{"_id":"60d7324b73803908cb194cfd","slug":"bjp-mamta-tyagi-elected-unopposed-district-panchayat-president-bsp-accused-of-kidnapping-the-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजियाबाद: निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं भाजपा की ममता त्यागी, बसपा ने प्रत्याशी को अगवा करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजियाबाद: निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं भाजपा की ममता त्यागी, बसपा ने प्रत्याशी को अगवा करने का लगाया आरोप
Sat, 26 Jun 2021 07:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:27 PM IST
सार
असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम सपा और रालोद की तरफ से संयुक्त प्रत्याशी थीं। उनका नामांकन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में भाजपा की ममता त्यागी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। धौलाना से बसपा विधायक असलम चौधरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के एक नेता ने उनके जिला पंचायत सदस्यों को अगवा कर लिया है। असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम सपा और रालोद की तरफ से संयुक्त प्रत्याशी थीं। उनका नामांकन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
वहीं, अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने अपना-अपना दावा ठोका है। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समधी श्यौराज सिंह की पत्नी विजय सिंह ने नामांकन के दौरान चार सेट दाखिल किए।
विज्ञापन
सपा से अर्चना यादव ने नामांकन के दौरान दो सेट दाखिल किए। दोनों महिला प्रत्याशियों अपने-अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। डीएम कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया था। यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
हालांकि नामांकन कक्ष में पांच लोगों की ही मौजूदगी के नियम को लेकर सपा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सत्ता के नशे में चूर है। निर्वाचन आयोग के नियम की धज्जियां उड़ाते हुए पांच से अधिक लोगों को साथ लेकर घुस गए। इधर, सपा ने जिला पंचायत सदस्यों को बंधक बनाने का आरोप भी भाजपा पर लगाया। इस मामले की जिला व राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन हुआ है। सपा से अर्चना यादव और भाजपा से विजय सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन का समय दिया गया था। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें उन्हें सही पाया गया है।