फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP leader's house catches fire, accused of throwing petroleum products

Ghaziabad News: भाजपा नेता के घर में लगी आग, पेट्रोलियम पदार्थ फेंकने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's house catches fire, accused of throwing petroleum products
साहिबाबाद। भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी के घर पर बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना के वक्त शालीमार गार्डन के डीएलएफ कॉलोनी स्थित घर पर मानसिंह व उनका परिवार मौजूद था। वे भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, भाजपा नेता ने घर में पेट्रोलियम पदार्थ फेंककर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक तेज धमाकों की आवाज आई। जब तक कमरे से निकलकर बाहर पहुंचे, तब तक घर का बाहरी हिस्सा धुआं और आग की लपटों से घिर चुका था। परिवार वालों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों से घिरा होने की वजह से मुख्य दरवाजा खुल ही नहीं पाया। इसके बाद पड़ोसी के छज्जे पर कूदकर परिवार वालों को बाहर निकाला तब जाकर जान बची।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां जिस समय डीएलएफ कॉलोनी पहुंची, उस समय गली में बहुत सी गाड़ियां खड़ी थीं। इस वजह से दमकल वाहन भाजपा नेता के घर तक नहीं पहुंच सके। गनीमत रही कि आग घर के अंदर नहीं फैली और लोगों के प्रयास से ही बुझा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई की चार-पांच लोगों से कहासुनी और हाथापाई हो गई थी। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने ही जानबूझकर आग लगाई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। संदिग्ध मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed