फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bjp fight in office

Ghaziabad News: विधायक कार्यालय बना अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bjp fight in office
आरडीसी राजनगर स्थित मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के कार्यालय पर हंगामा करते कार्यकर्ता।
गाजियाबाद। भाजपा की रविवार रात जारी हुई सभासद पद के उम्मीदवारों की सूची के बाद टिकट दिए जाने पर शुरू हुआ विवाद सोमवार को और बढ़ गया। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के आरडीसी स्थित कार्यालय पर खोड़ा नगर पालिका के सभासद पद के उम्मीदवारों को सिंबल दिए जाने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूसे चले। संगठन प्रभारी अमित वाल्मीकि और सांसद वीके सिंह की बेटी मृणालिनी की मौजूदगी में हुई मारपीट और हंगामा काफी देर तक चला। पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया। बाद में उन्हें सिंबल दे दिए गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसके बाद मामला प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल को नामांकन करने जाना था। उन्होंने आरडीसी में विधायक अजीत पाल त्यागी के कैंप कार्यालय में ही अपना मुख्य चुनाव कार्यालय बनाया है। उनका नामांकन कराने जाने के लिए यहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, निकाय चुनाव प्रभारी असीम अरुण, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक अतुल गर्ग, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, सांसद वीके सिंह की बेटी मृणालिनी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, संगठन प्रभारी अमित वाल्मीकि समेत कई अन्य नेता पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और असीम अरुण समेत अन्य पदाधिकारी कार्यालय से बाहर प्रचार रथ का उद्घाटन करने चले गए। इस दौरान खोड़ा नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर टिकट के दावेदार कालू यादव के बेटे अश्वनी यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कालू यादव ने बताया कि उनके बेटे ने खोड़ा नगर पालिका के वार्ड-12, 15 और 18 के लिए बनाए गए उम्मीदवार सुनील, राहुल और ललित गुप्ता के सिंबल की मांग की। उनका आरोप है कि इस पर विधायक सुनील शर्मा ने संगठन प्रभारी से कहकर तीनों वार्डाें के सिंबल आवंटन रुकवा दिया। उन्होंने इन वार्डाें के लिए दूसरी लिस्ट जारी होने का दावा कर नई लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को ही सिंबल दिए जाने की बात कही। यह तीनों टिकट सांसद वीके सिंह व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की सहमति पर हुए थे। अश्वनी यादव और उनके साथ आए समर्थकों ने यह प्रकरण सासंद वीके सिंह के प्रतिनिधि कुलदीप चौहान को बताई। उन्होंने सांसद की बेटी मृणालिनी तक मामले को पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के सिंबल दिए जाने पर रोक लगाने के मसले पर मृणालिनी और विधायक के बीच बात हो रही थी। इसी दौरान विधायक सुनील शर्मा भी बाहर प्रचार रथ के उद्घाटन कार्यक्रम में चले गए। उनके जाने के बाद अश्वनी यादव और उनके समर्थकों ने सिंबल दिए जाने का दबाव बनाया ताकि नामांकन किया जा सके। इस पर विधायक के समर्थक भड़क गए और दोनों गुटों में मारपीट और लात-घूसे चलने लगे। इसके बाद निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र नागर और अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कराया।
-----
विधायक और सांसद की बेटी के बीच हुई बहस
सोमवार को मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के कार्यालय पर न सिर्फ कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हुई, बल्कि सांसद वीके सिंह की बेटी और विधायक सुनील शर्मा के बीच भी बहस हुई। खोड़ा के सभासद उम्मीदवार के नाम पर विधायक ने आपत्ति जताई थी। इस पर सांसद की बेटी ने कहा कि यह टिकट पार्टी संगठन की सहमति से हुआ है। इस पर दोनों में बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर और महानगर संगठन प्रभारी अमित वाल्मीकि भी दिखाई दे रहे हैं। इस बहस के बाद विधायक नाराज होकर बाहर चले गए।
हमने अपनी पत्नी के लिए खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट मांगा था। इसके अलावा सभासद के लिए आठ लोगों का आवेदन कराया था। विधायक सुनील शर्मा के इशारे पर अध्यक्ष पद का टिकट कट गया। तीन वार्ड के सभासद प्रत्याशियों का नाम पार्टी ने सूची में जारी कर दिया। इनका सिंबल लेने गए तो विधायक ने फिर विरोध कर दिया। उनके साथ आए लोगों ने मेरे बेटे के साथ मारपीट की है। - कालू यादव, भाजपा नेता

खोड़ा में एक टिकट पर एतराज जताया गया था। एक ऐसे प्रत्याशी का नाम लिस्ट में आ गया था जो खोड़ा में नहीं रहता है। इस पर सांसद की बेटी मृणालिनी सिंह से वार्ता कर रहे थे। वह उम्मीदवार के नाम पर सहमत थीं। इस पर मैं खुद वहां से उठकर बाहर चला गया था। मारपीट क्यों हुई, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। - सुनील शर्मा, साहिबाबाद विधायक

पार्टी एक परिवार की तरह है। परिवार में कुछ सहमति-असहमति चलती रहती है। परिवार के विवाद को बैठकर सुलझा लिया गया है। मारपीट की जानकारी मुझे वीडियो के माध्यम से मिली। ऐसा क्यों हुआ इसकी जानकारी नहीं है। - संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed