फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP councilor accused of occupying corporation land

Ghaziabad News: भाजपा पार्षद पर निगम की जमीन कब्जा करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor accused of occupying corporation land
गाजियाबाद। वार्ड सात बिहारीपुरा की पार्षद मुन्नी देवी पर नगर निगम की भूमि कब्जाकर भवन निर्माण और विक्रय कराने का आरोप लगा है। इस संदर्भ में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुरेश पाल की ओर से नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड सात बिहारीपुरा की पार्षद मुन्नी देवी ने नगर निगम की सरकारी भूमि पर अपने पति थान सिंह व साथियों के साथ मिलकर अवैध कब्जा कर लिया है। पार्षद के चुनाव में जो शपथपत्र दिया उसमें यह तथ्य छिपा लिए गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों की ओर से भी नगर निगम व जिला अधिकारी को शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पार्षद नरेश जाटव का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि यह नियम है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करता है तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता है। नगर निगम संपत्ति अनुभाग की ओर से अक्तूबर 2023 में हुई जांच में भी यह भवन संख्या 224 बिहारीपुरा डूंडाहेड़ा के खसरा नंबर 34/5 में स्थित पाया गया है। यह जमीन राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है। इसके साथ ही मुन्नी देवी का दूसरा मकान संख्या 869 डूडाहेड़ा के सर्वोदय कॉलोनी में बना है यह जमीन भी अभिलेखों में बंजर दर्ज है। सुरेश पाल ने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि कब्जा कर मकान बनवाने के साथ ही वह कई स्थानों पर सरकारी भूमि को बेच रहीं हैं।
विज्ञापन

-----------
विपक्षी कर रहे हैं साजिश
पार्षद के पति थान सिंह ने बताया कि उन्होंने जिस भूमि पर मकान बनाया है। वह उन्होंने जगवती देवी से खरीदी थी। बाद में पता चला कि भूमि का पैसा निगम में जमा करना है। ऐसे में निगम को भूमि का पैसा जमा करने के लिए पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी गलत होगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed