Ghaziabad By Election: भाजपा, सपा और बसपा ने अंतिम दिन झोंकी ताकत, जगह-जगह लगा जाम
रोड शो के चलते घंटाघर, चौपला और आंबेडकर रोड पुराने बस अड्डे, चौधरी मोड़, विजयनगर की सड़कों पर जाम लगा गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा और बसपा ने अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। इससे दोपहर में घंटाघर, चौपला और आंबेडकर रोड पुराने बस अड्डे, चौधरी मोड़, विजयनगर की सड़कों पर जाम लगा गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
भाजपा ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन
भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के समर्थन में बजरिया स्थित गुरुद्वारे से दोपहर में रोड शो निकाला गया। रोड शो कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, बलदेवराज शर्मा, सरदार इंदरजीत सिंह टीटू समेत काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड शो घंटाघर, चौपला मंदिर, सिहानी गेट, दुर्गा भाभी चौक होते हुए शहीद स्थल नवयुग मार्केट मार्केट पर समाप्त हुआ। सभी ने 20 नवंबर को बूथ पर जाकर वोट देने की अपील की।
बसपा ने विजयनगर में किया रोड शो
बसपा प्रत्याशी पीएन गर्ग के समर्थन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विजयनगर क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो में बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन, चौधरी मुजाहिद हुसैन, मोहित वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष दयाराम सेन, कुलदीप जाटव, नरेश जाटव, तिलक चौधरी, सुरेश पाल समेत काफी संख्या में बसपा के समर्थक और कार्यकर्ता शामिल रहे। रोड शो सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे बहुजन समाज पार्टी कार्यालय विजयनगर से शुरू हुआ और जयभीम पार्क क्रिश्चियन नगर बागू में आयोजित जनसभा में पहुंचा। रोड शो में मोटर साइकिल व कार शामिल रहीं। 20 नवंबर को बूथ पर जाकर वोट देने की अपील की।
सपाइयों ने घर-घर जाकर की लोगों से मुलाकात
सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव के समर्थन में सोमवार को विजयनगर शांतिनगर में सपा और कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और 20 नवंबर को बूथ पर जाकर वोट देने की अलील की। वहीं, सपा और कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर, लोहियानगर, कैलाभटठा, घंटाघर समेत अन्य क्षेत्रों में पैदल रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। 20 नवंबर को बूथ पर जाकर वोट देने की अपील की।