फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Biometric attendance mandatory in Joint District Hospital from the new year

Ghaziabad News: नए वर्ष से संयुक्त जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance mandatory in Joint District Hospital from the new year
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में नए साल से सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के कक्ष के बाहर बायोमेट्रिक मशीन स्थापित कर दी है, इसमें प्रतिदिन सभी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इस नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को 30 दिसंबर तक अपना बायोमेट्रिक डाटा मशीन में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था शासन के निर्देश पर लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य अस्पताल में समय पालन को सुनिश्चित करना और अनुशासनात्मक व्यवस्था को मजबूत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक सिस्टम से कर्मचारियों की उपस्थिति सीधे डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होगी, जिससे अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगेगी। अब तक कई कर्मचारी पारंपरिक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर ड्यूटी दर्ज करते थे, जिस पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद फर्जी या गलत उपस्थिति की संभावना काफी कम हो जाएगी। सीएमएस ने स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों का बायोमेट्रिक डाटा दर्ज नहीं होगा, उनके वेतन भुगतान में समस्या आ सकती है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed