फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bikes collided in the fog, two youths died, two including a woman were injured.

Ghaziabad News: कोहरे में भिड़ीं बाइकें, दो युवकों की मौत, महिला सहित दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided in the fog, two youths died, two including a woman were injured.
महरौली के सामने सड़क हादसे में मृत रहीसुद्दीन का फाइल फोटो
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की गाजियाबाद से डासना जाने वाले सर्विस रोड पर कोहरे के बीच रविवार की देर रात विपरीत दिशा से आई बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में डासना में रहने वाले रहीसुद्दीन (38) की मौत हो गई। जबकि रहीसुद्दीन के साथ बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अमन और विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान अमन (25) की भी मौत हो गई। जबकि घायल विपिन की हालत गंभीर होने के चलते जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रहीसुद्दीन निवासी मुर्गी फार्म डासना और उनके साथ महिला बेबी पत्नी संजय निवासी दुधाला जनपद बलिया गाजीपुर दिल्ली से देर रात घर लौट रहे थे। रविवार की रात करीब 12 बजे जब दोनों डासना को जाने वाली सर्विस रोड स्थित तनुश्री ग्रांड के सामने पहुंचे तो विपरीत दिशा से आई अवेंजर्स बाइक पर सवार अमन और विपिन निवासी नेपाल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रहीसुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलावस्था में औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस ने अमन, विपिन और बेबी को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान घायल अमन(25) ने भी दम तोड़ दिया। घायल विपिन को गंभीर हालत के चलते जीटीबी अस्पताल दिल्ली रैफर किया गया है।
विज्ञापन

गोल्फलिंक्स सोसायटी स्थित सिटी क्लब रेस्टोरेंट में तैनात रोनी ने बताया कि अमन और विपिन दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। दोनों ही बर्तन उठाने और साफ करने का काम करते हैं और महरौली में किराये के कमरे में रहते हैं। जबकि रहीसुद्दीन सब्जी की फेरी और ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। एसीपी ने बताया कि दोनों के शवों को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। घायल बेबी देवी का मणिपाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। नेपाल में रहने वाले अमन के मोबाइल का लॉक खोलकर परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से तीन दिन पहले आए थे अमन और विपिन

रविवार को रेस्टोरेंट का उद्घाटन था। क्लब के मैनेजर रोनी ने बताया कि अमन और विपिन तीन दिन पहले ही पंजाब से आए थे। दोनों को नया क्लब खुलने की जानकारी थी। दोनों ने बताया कि वह पूर्व में भी पंजाब स्थित एक क्लब में काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों को ट्रायल बेस पर रखा गया। उन्होंने आधार कार्ड होने से भी इन्कार किया है। बताया कि रविवार की रात वह क्लब के उद्घाटन कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस बीच ही दोनों उनकी अवेंजर्स बाइक लेकर अपने कमरे में महरौली जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।

महिला कौन है पुलिस और परिजनों ने साधी चुप्पी

गाजीपुर से रहीसुद्दीन के साथ बाइक पर आई महिला के पर्स से उनका आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड के आधार पर महिला की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई। मृतक रहीसुद्दीन के भाई शमीम अहमद ने बताया कि घायल महिला कौन है और उनके भाई के साथ इनका क्या रिश्ता है, इस बारे में वह कुछ नहीं जानते।


सर्विस रोड पर विपरीत दिशा में दौड़ते हैं वाहन

दोपहिया वाहनों के चालकों को हमेशा टोल प्लाजा पार करने की जरूरत नहीं होती है। इसलिए वे इंदिरापुरम, क्रॉसिंग रिपब्लिक आदि जगहों के पास अन्य प्रवेश और निकास बिंदुओं से एक्सप्रेसवे लाइन में घुस जाते हैं। दोपहिया वाहनों को टोल रोड पर जाने से रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर कट के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं रहती। इससे वे बेझिझक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। हापुड़ रोड स्थित आईएमएस कट, वेवसिटी, लालकुआं और एबीईएस कॉलेज के सामने डीएमई की लाइनों में कट बने हैं। हालांकि इन स्थानों पर चार दिन पूर्व ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। डीएमई के एनएच नौ और सर्विस रोड पर रोजाना सैकड़ों वाहन विपरीत दिशा में दौड़ते हैं। यातायात पुलिस यदाकदा अभियान चलाकर इनका चालान करती है।

कोहरे में वाहन चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
-गति सीमा का ध्यान रखें।
-कोहरे में विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं।
-कोहरा घना हो तो दोनों पार्किंग लाइट चालू कर चलें।
-रात में सफर करते हैं तो वाहन में फॉग लाइट जरूर लगाएं
-वाहन में रिफ्लेक्टिंग टेप का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed