फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike snatched from youth by individuals posing as private finance company employees; case registered

Ghaziabad News: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर युवक से बाइक छीनी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bike snatched from youth by individuals posing as private finance company employees; case registered
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के कृष्ण विहार निवासी मोहन को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने बाइक छीन ली। आरोपियों ने खुद को निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। पीड़ित की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिखाने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। मामला 30 अप्रैल का है और पुलिस ने तीन माह बाद बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में पीड़ित मोहन ने बताया कि उन्होंने मार्च 2019 में निजी कंपनी से फाइनेंस कराकर बाइक खरीदी थी। लोन की पूरी करम चुका दी और कंपनी से एनओसी भी मिल चुकी है। 30 अप्रैल की सुबह वह जावली गांव जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। साथ ही बाइक की किस्तें बकाया होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि लोन भुगतान के दस्तावेज और एनओसी भी दिखाई तो आरोपी उन्हें पीटकर बाइक छीनकर ले गए। कुछ दिन बाद उनकी बाइक लोनी के बंथला स्थित एक पार्किंग में खड़ी मिली। पार्किंग संचालक से बात करने पर उसने बाइक पर 60 हजार रुपये का कर्ज बकाया होने की बात कही। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पार्किंग संचालक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed