फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike snatched from a youth, threatened to be thrown off the highway on protest

Ghaziabad News: युवक से बाइक छीनी, विरोध पर हाईवे से फेंकने की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike snatched from a youth, threatened to be thrown off the highway on protest
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कौशांबी। सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर निवासी दीपांशु बंगा की बाइक 11 सितंबर 2024 की रात करीब 12ः10 बजे कार सवार लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद उनसे बाइक छीनकर उन्हें धमकी दी और बाइक ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


दीपांशु ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर 2024 को ही उन्होंने एक बाइक दिल्ली से खरीदी थी। बताया कि देर रात करीब 12ः10 बजे दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक लग्जरी कार से पहुंचे तीन लोगों उनकी बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद उन्होंने बाइक पर किस्ते बताकर बाइक छीन ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया आरोपियों ने हाईवे से नीचे फेंकने की धमकी दे डाली और बाइक लेकर चले गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed