तीन सेकंड में लूट ली चेन: बदमाशों ने दरोगा की पत्नी तक को नहीं छोड़ा, VIDEO में देखें कितने पेशेवर थे लुटेरे
कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी जगपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान में वह बागपत में तैनात हैं। जगपाल सिंह का परिवार कृष्णाकुंज कॉलोनी में रहता है। बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी शशिबाला बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के सामने पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनसे चेन लूट ली।
विस्तार
यूपी के मोदीनगर के तिबड़ा मार्ग स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार लुटेरों ने बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही दरोगा की पत्नी शशिबाला से घर के बाहर सोने की चेन लूट ली। शशिबाला शोर मचाते हुए लुटेरों के पीछे भी दौड़ी मगर बाइक सवार लुटेरे भागने में कामयाब रहे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ये है घटनाक्रम
कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी जगपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान में वह बागपत में तैनात हैं। जगपाल सिंह का परिवार कृष्णाकुंज कॉलोनी में रहता है। बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी शशिबाला बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के सामने पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनसे चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में रोष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त कर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
तीन सेकंड में दिया चेन लूट की घटना को अंजाम
लुटेरों ने मात्र तीन सेकंड में दरोगा की पत्नी से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। दरोगा की पत्नी शशिबाला बच्चे को लेकर जैसे ही घर के सामने पहुंचकर रूकती है तभी पीछे से आए बाइक वहां पहुंचकर बहुत धीमी हो जाती है। पीछे बैठा लुटेरा चलती बाइक से कूदकर नीचे उतर जाता है और साथी लुटेरा बाइक को धीमे धीमे चलाता है। चेन लूटने के बाद लुटेरा उछलकर चलती बाइक पर बैठकर साथी समेत भाग जाता है। लुटेरों ने चेन लूट की घटना को मात्र तीन सेकंड में अंजाम दिया। बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट पहना हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.