फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riding youth stabbed in protest against spitting

Ghaziabad News: थूकने के विरोध में बाइक सवार युवक को मारा चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth stabbed in protest against spitting
खोड़ा। थाना क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी में एक बाइक सवार युवक पर थूकने के मामले में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक सवार को आरोपी फराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा और चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चांद मस्जिद के पास रहने वाले दानिश मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े दस बजे बाइक से भाई के साथ काम करने कहीं जा रहे थे। रास्ते में दारा बिरयानी की दुकान पर तीन युवक खड़े थे। उनके ऊपर अचानक एक युवक ने थूक दिया। उन्होंने बाइक रोककर आरोपियों की हरकत का विरोध किया। इस पर आरोपी फराज ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें बाइक से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि छोटे भाई ने बचाने का प्रयास किया तो फराज ने ठेली पर रखा चाकू उठाकर दानिश के पेट में मारकर उसे घायल कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी फराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों को पकड़कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed