फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riding youth dies due to pickup collision

Ghaziabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to pickup collision
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


भरवाणिया टटीरी थाना बागपत में मनोज शर्मा (36) परिवार के साथ रहते थे। वह बाइक से दिल्ली की तरफ से बागपत की ओर जा रहे थे। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मनोज शर्मा बाइक से जा रहे थे। ट्रॉनिका सिटी तिराहा के पास पहुंचते ही पिकअप गाडी ने टक्कर मार दी। मनोज शर्मा को लोनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed