फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riding miscreants looted the iPhone from the youth on the highway

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे पर युवक से लूटा आईफोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted the iPhone from the youth on the highway
गाजियाबाद। मथुरा के कोसीकलां निवासी अमित कुमार से एनएच-नौ पर एबीईएस कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने आईफोन लूट लिया। अमित ऑटो से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने वारदात की।
विज्ञापन

अमित का कहना है कि वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। किसी काम से वह गाजियाबाद आए थे। रात में वापस जाते समय वह ऑटो से जा रहे थे। ऑटो में वह किनारे वाली सीट पर बैठे थे। इसी दौरान एबीईएस कॉलेज के पास दो बदमाशों ने उनका मोबाइल हाथ से छीन लिया और फरार हो गए। मामले में उन्होंने क्रासिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed