{"_id":"6697896e13bbeff8be04c827","slug":"bike-riding-miscreants-looted-gold-earrings-from-a-woman-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: सुबह के वक्त टहल रहीं महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के कुंडल लूटे, CCTV में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: सुबह के वक्त टहल रहीं महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के कुंडल लूटे, CCTV में कैद हुई वारदात
Wed, 17 Jul 2024 02:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:36 PM IST
सार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के अभयखंड स्थित वरदान सोसायटी में बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे टहल रहीं महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के अभयखंड स्थित वरदान सोसायटी में बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे टहल रहीं महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश कुंडल लूटकर भागता नजर आया जबकि उसका दूसरा साथी बाइक लेकर सोसायटी के गेट पर इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
बदमाश ने महिला के कानों पर तेजी से झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। महिला ने खून बहने पर शोर मचाया और लोगों से बदमाशों को पकड़ने के लिए लेकिन दोनों तेजी से भागने में कामयाब रहे। सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस पहुंच गई। टीम सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के लिए सुराग जुटा रही है। दिन दहाड़े लूट होने से महिला अभी घबराई हुई हैं। पुलिस उनसे बदमाशों का हुलिया पता कर रही है।
विज्ञापन