फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riding criminals robbed a woman of her earrings and fled

Ghaziabad: महिला से कुंडल लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, पीड़िता के देवर ने तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Thu, 19 Feb 2026 05:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 05:58 PM IST
सार

दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के सोने के कुंडल छीने। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है, वारदात से लोगों में रोष है।

विज्ञापन
Bike riding criminals robbed a woman of her earrings and fled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत गांव गुर्जर गढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की एक वारदात को अंजाम दिया है। गांव के बाहर उपलों की पथवारी में काम कर रही एक महिला के कान के सोने के कुंडल छीनकर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 17 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे की है। 

विज्ञापन


पीड़िता के देवर पवन बंसल ने बताया कि उनकी भाभी सरिता, गांव के पास ही स्थित पथवारी में गोबर के उपले पाथ रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और महिला को धमकाकर बदमाशों ने उनके कान के कुंडल झपट लिये और बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता सरिता के देवर पवन बंसल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आरोपी बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव के बाहर दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर रोष और भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed