फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riders snatched the mobile phone from the hand of a young man who was going home

Ghaziabad News: घर जा रहे युवक के हाथ से मोबाइल फोन छीन ले गए बाइक सवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched the mobile phone from the hand of a young man who was going home
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर के एसपीएस अपार्टमेंट निवासी राधेश्याम कौशिक से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। वारदात 19 अप्रैल की रात हुई। पुलिस ने तीन दिन बाद 22 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। इससे पहले भी इसी माह में कई मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को बदमाश अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

पीड़ित राधेश्याम कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे स्कूटर से घर जा रहे थे। रास्ते में मोहन नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। उन्होंने पीछा भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध बाइक सवारों को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम जुटी हुई है। जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में पिछले कुछ दिन से बाइकर्स जहां चाहे वहां पर स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे जाते हैं लेकिन कमिश्नरेट पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि समय-समय पर छिनैती करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मोबाइल फोन छीनने वाले आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed