{"_id":"67c4a989ead47fcc8709c419","slug":"bike-riders-leg-broken-in-accident-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-584338-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हादसे में बाइक सवार के पैर की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हादसे में बाइक सवार के पैर की हड्डी टूटी
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में सीएनजी पंप के पास बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति के पैर की हड्डी टूट गई। जबकि, उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। मामले में पत्नी अर्चना ने थाने में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अर्चना शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी की शाम को वह पति के साथ बाइक पर दूध लेकर घर जा रही थीं। जैसे ही सीएनजी पंप के पास से घर के लिए मुड़े तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिर गए और कार चालक महिला ने पति के पैर पर कार चढ़ा दी। हादसे में पति के दाएं पैर की हड्डी टूट गई और उनके भी गंभीर चोट आई है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बड़ा ऑपरेशन हुआ है। एसीपी स्वंतत्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।